फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पिहोवा निवासी अकाउंटेंट की झरमड़ी में हत्या, खाली प्लाट में मिला रक्त रंजीत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर झरमड़ी के नजदीक ओवरसीज कंपनी में काम करने वाले अकाउंटेंट की हत्या करने का मामला सामने आया है। वीरवार सुबह उसका रक्त रंजीत शव खाली प्लाट से मिला। उसकी पहचान 44 वर्षीय कुलदीप धीमान पुत्र ओमप्रकाश, आनंद कॉलोनी, कैथल रोड, पिहोवा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई राजिंदर के अनुसार कुलदीप धीमान झरमड़ी के नजदीक विश्वास ओवरसीज कंपनी में दस साल से बतौर अकाउंटेंट काम कर रहा था। वह रोजाना पिहोवा से आना-जाना करता था। वह कंपनी से झरमड़ी बस स्टॉप तक पैदल जाकर बस पकड़ता था। बीती रात वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारवालों को चिंता हुई। शाम सात से साढ़े आठ बजे तक उसका फोन बजता रहा परंतु किसी ने उठाया नहीं। नजदीकी गांव सुलतानपुर के उत्तम नगर में उसका भांजा अमन पुत्र विजय कुमार रहता है। उसने रात में इधर-उधर पता करना चाहा परंतु कोई सुराग नहीं मिला। सुबह झरमड़ी शिव मंदिर के पास उसे कुछ श्रमिक मिले।
उन्होंने बताया कि कंपनी के पास ही खाली प्लॉट में रात को झगड़े का शोर सुना था। वहां तलाश करने पर कुलदीप का शव दीवार के पास पड़ा था। एसआई राजिंदर के बताया कि कुलदीप के सिर, गर्दन, पेट पर तेजधार हथियारों से चोट के निशान मिले हैं। भांजे अमन के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया गया है। डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें