मोहाली। वैलेंटाइन-डे की पूर्व संध्या पर शहर के फेज-3B2, फेज-7, फेज-10 और फेज-11 पूरी तरह सज चुके हैं। लव बर्ड्स के स्वागत के लिए गिफ्ट शॉप से लेकर फ्लोरिस्ट्स ने खास तैयारियां की हैं। हालांकि, भारी मांग के चलते इस बार गिफ्ट्स और फूलों की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत तक का उछाल देखा जा रहा है। बाजार में इस समय सबसे ज्यादा मांग लाल गुलाब की है। फेज-7 के एक फ्लोरिस्ट ने बताया कि सामान्य दिनों में 20-30 रुपये में बिकने वाला एक गुलाब 80 से 120 रुपये तक में बिक रहा है। 100 गुलाबों के स्पेशल बुके की कीमत तीन से पांच हजार रुपये के बीच है।
चॉकलेट और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स का है क्रेज
युवाओं में इस बार कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स का ट्रेंड है। फेज 3बी2 की बेकरीज में हार्ट-शेप के रेड वेलवेट केक की एडवांस बुकिंग फुल हो गई है। फेज-10 की गिफ्ट शॉप पर नाम लिखे चॉकलेट और मैजिक मग की काफी मांग है। टैडी बियर की बिक्री में भी तेजी देखी गई है, इसकी कीमत छोटे से बड़े साइज के आधार पर पांच सौ से चार हजार रुपये तक है।
आइटम वैराइटी अनुमानित कीमत (मोहाली मार्केट)
गुलाब (एक) लोकल/डच रोज 80-150 रुपये
फूलों का बुके मिक्स (गुलाब + लिली) 700-3500 रुपये
चॉकलेट बॉक्स प्रीमियम/हैंडमेड 450-1800 रुपये
केक (500 ग्राम) रेड वेलवेट/चॉकलेट 550-950 रुपये
कॉम्बो पैक टेडी + फूल + कार्ड 1200-2500 रुपये
डिनर और कैफे बुकिंग
शहर के प्रमुख कैफे और रेस्टोरेंट्स ने वैलेंटाइन स्पेशल कैंडल लाइट डिनर के पैकेज लांच किए हैं। एरोसिटी और सेक्टर-79 के नए आउट लेट्स पर शाम के स्लॉट्स के लिए भारी बुकिंग है। कस्टमाइज्ड टेबल डेकोरेशन के लिए अलग से एक से दो हजार रुपये तक चार्ज किए जा रहे हैं।