फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अंबाला की युवती मोहाली सिटी सेंटर-2 की पांचवीं मंजिल से गिरी युवती, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड सिटी सेंटर-2 में बुधवार सुबह एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय तान्या निवासी दुर्गा नगर अंबाला के रूप में हुई है। युवती सिटी सेंटर-2 की पांचवीं मंजिल की बैक साइड से नीचे गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल जीरकपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक युवती के सिर में गंभीर चोट के अलावा शरीर में कई फ्रैक्चर थे। मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को युवती अकेले ही बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर जाती हुई दिखाई दे रही है। एंट्री गेट पर भी वह स्कूटी पर अकेली थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या कोई हादसा। इसको लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।



हैरानी की बात यह है कि युवती का सिटी सेंटर-2 से कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है। न तो वह यहां काम करती थी, न ही उसका कोई परिचित यहां बताया जा रहा है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि वह इस बिल्डिंग तक कैसे पहुंची और उसने इसी जगह को क्यों चुना।
विज्ञापन


मौके से पुलिस को युवती की एक्टिवा और बैग मिला है। उसमें से आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन और टिफिन बरामद हुआ। आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान की गई और मोबाइल से उसकी मां लक्ष्मी से संपर्क किया गया। परिजनों के अनुसार, तान्या अंबाला में नौकरी करती थी। उसके मोहाली आने की जानकारी उन्हें नहीं थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल डाटा की जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।



परिवार के सदस्य आए हैं। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सीसीटीवी में युवती अकेली ही दिखाई दी है। खुदकुशी के कारणों का परिवार से पता किया जाएगा। जांच जारी है। - अमनदीप कंबोज, एसएचओ थाना आईटी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें