फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: काम करवाने के बाद लाखों रुपये न देने के आरोप, एसएसपी को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक व्यक्ति ने हंडेसरा में एक कंपनी के निदेशकों पर काम करवाने उपरांत उसकी बनती राशि का भुगतान न करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उसने एसएसपी मोहाली को शिकायत दी, जिसे डीएसपी रैंक के अधिकारी को जांच के लिए सौंपा गया है। पीड़त संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी प्रोपराइटरशिप यूपी से रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन

जनवरी 2023 में हंडेसरा की एक इंडस्ट्री ने धोखाधड़ी करने के इरादे से अपनी कंपनी के लिए पेपर लोडिंग कंटेनर के साथ-साथ पेपर अनलोडिंग के अनुबंध के लिए उससे संपर्क किया। उसने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया अनुबंध के अपने हिस्से को पूरा करने के बावजूद उक्त आरोपी व्यक्ति ने वाहन, मजदूरी, डीजल के साथ-साथ अन्य खर्चों का भुगतान नहीं किया। कुल 27 लाख 77 हजार 227 रुपये का बकाया था लेकिन केवल 10 लाख 68 हजार 900 रुपये का भुगतान किया। बिना किसी उचित कारण के उसकी शेष राशि रोक ली।
वह दिल्ली में कंपनी के कार्यालय गया और कंपनी के निदेशकों से मुलाकात की। कंपनी निदेशकों ने उसे कोई भी राशि देने से इनकार कर दिया, बल्कि धमकी दी कि उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें