फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : 15 जुलाई तक पटरी पर लौट आएंगी सभी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 15 जुलाई तक चंडीगढ़ से चलने वाली 23 जोड़ी ट्रेनें पटरी पर लौट आएंगी। कोरोना काल व कर्फ्यू के दौरान बंद रेलगाड़ियों को चलाने की घोषणा रेलवे ने कर दी है। यात्री बेसब्री इसका इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

खास बात यह है कि पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने के लिए एक्सप्रेस के किराए का भुगतान करना होगा।
लंबे रूट की ट्रेनों में यूपी और बिहार वालों को मिली डिब्रूगढ़ स्पेशल गाड़ी
यूपी और बिहार वालों के लिए डिब्रूगढ़ स्पेशल गाड़ी भी मिली है, जो लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, छपरा होते हुए डिब्रूगढ़ तक जाएगी। यह ट्रेन सात जुलाई से चंडीगढ़ से चलेगी। इसका संचालन चंडीगढ़ से सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को होगा। इसके अलावा चंडीगढ़ बांद्रा स्पेशल गाड़ी का भी संचालन इस माह के दूसरे सप्ताह तक किया जाएगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का होगा संचालन
04560 चंडीगढ़-कोचूवेली केरला संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 7 जुलाई
04559 कोचूवेली-चंडीगढ़ केरला संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 10 जुलाई
04561 चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी स्पेशल 5 जुलाई
04562 अमृतसर-चंडीगढ़ इंटरसिटी स्पेशल 5 जुलाई
04564 चंडीगढ़-मडगांव स्पेशल 5 जुलाई
04563 मडगांव-चंडीगढ़ स्पेशल 7 जुलाई
04535 कालका-कटरा स्पेशल 6 जुलाई
04536 कटरा-कालका स्पेशल 7 जुलाई
04566 कालका-साईं नगर शिरडी स्पेशल 8 जुलाई
04565 र्साइं नगर-कालका शिरडी स्पेशल 10 जुलाई
04663 देहरादून-अमृतसर स्पेशल 7 जुलाई
04664 अमृतसर-देहरादून स्पेशल 6 जुलाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें