फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आइजर ने 19वां स्थापना दिवस मनाया, विज्ञान की दुनिया से विद्यार्थी हुए रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आइजर) ने अपना 19वां स्थापना दिवस मनाया। डॉ. विशाल भारद्वाज के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्राइसिटी और आस-पास के स्कूलों के लगभग 500 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने संस्थान में लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनों का अवलोकन किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जीव विज्ञान में मॉडल जीवों को माइक्रोस्कोप से देखना, लाल पत्तागोभी के अर्क से बने पीएच इंडिकेटर पेपर का उपयोग, फल मक्खी का जीवन चक्र जैसे आकर्षण केंद्र रहे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने वैज्ञानिकों से रोचक सवाल पूछे

एक पैनल चर्चा और वैज्ञानिक से पूछो सत्र का आयोजन किया गया, जहां विद्यार्थियों ने वैज्ञानिकों से रोचक सवाल पूछे। सर्वश्रेष्ठ तीन प्रश्न पूछने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने क्वार्ट्स आधारित बायोसेंसर और रोचक गणितीय अवधारणाओं के बारे में भी जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें