फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब ने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ओटीएस योजना समेत लिए कई बड़े फैसले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मंत्रिमंडल ने राज्य की अर्थव्यवस्था को तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर करने और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण फाइलों पर मुहर लगाई है। दिवाली के पावन पर्व पर पंजाब के व्यापारी वर्ग को यह एक बड़ा तोहफा है। यह बात आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रंजीत पाल सिंह ने कही। मंत्रिमंडल ने पुराने मामलों का बोझ कम करने और बकाया राशि की वसूली के लिए पंजाब वन टाइम सेटलमेंट स्कीम 2025 (ओटीएस) शुरू करने को भी मंजूरी दे दी है। यह योजना 1 अक्टूबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि इस ओटीएस योजना के तहत जिन मामलों में कर राशि एक करोड़ रुपये तक है, उनमें ब्याज से 100 प्रतिशत छूट, जुर्माने पर 100 प्रतिशत छूट और कर राशि पर 50 प्रतिशत छूट होगी। 1 करोड़ रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच बकाया कर राशि के लिए 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। 1 करोड़ और 25 करोड़ रुपये तक के ऋण पर ब्याज में 100 प्रतिशत छूट, जुर्माने में 100 प्रतिशत छूट और कर राशि में 25 प्रतिशत छूट मिलेगी। 25 करोड़ रुपये से अधिक कर राशि वाले मामलों में ब्याज में 100 प्रतिशत छूट, जुर्माने में 100 प्रतिशत छूट और कर राशि में 10 प्रतिशत छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें