फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच कर्मियों के बाद अब नर्सिंग स्टाफ भी दोबारा हड़ताल की राह पर आया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 सिविल अस्पताल में 26 दिनों से एनएचएम के कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को वीरवार सीनियर नर्सों ने भी समर्थन दे दिया। साथ ही वह भी अब उनके साथ हड़ताल पर बैठ गई हैं। ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। अब उन्हें उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। मरीज निजी अस्पतालों तरफ रुख करने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल में जहां एनएचएम के कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे। सीनियर नर्सें भी वीरवार से काम बंद कर हड़ताल पर बैठ गई हैं। वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों को दिक्कत आई। मरीजों को दिक्कत आ रही है। एनएचएम और नर्सों द्वारा एक ही बात कही गई। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ सैकड़ों बार हमारी एसोसिएशन के नेता मीटिंग हो चुके हैं, लेकिन पंजाब सरकार ने हमेशा टालमटोल की नीति अपनाई है।
वहीं नर्सों ने बताया कि हम लोगों ने एक महीने पहले हड़ताल शुरू की थी, लेकिन सरकार ने हमें झूठा आश्वासन देकर हड़ताल खत्म कर दी। वहीं हमारी मांगों को लेकर कोई नोटिस जारी नहीं हुए। जिससे तंग आकर हमने भी काम बंद कर दिया है। ऐसे में एनएचएम और नर्सों का कहना था कि जब तक सरकार लिखित तौर पर हमारी मांगों को लेकर पत्र जारी नहीं करती हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें