फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मामूली बहस के बाद दंपती ने महिला और उसके पिता पर किया हमला, सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नयागांव के शिवालिक विहार में मामूली बहस के बाद एक दंपती ने दूसरी महिला पर कातिलाना हमला कर उसको घायल कर दिया। महिला के सिर पर ईंट से जबकि उसके पिता को लात-घूंसों से पीटा गया। इस हमले में शिवालिक विहार निवासी 36 वर्षीय शाइना गर्ग और 68 वर्षीय उनके पिता सीता राम को सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ईंट से सिर फूटने के बाद शाइना के सिर पर टांके लगे हैं। इस मामले में नयागांव थाना पुलिस ने सीता राम के बयान पर शिवालिक विहार निवासी नारायण सिंह और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी नारायण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शाइना गर्ग अपने मां-बाप के साथ शिवालिक विहार में रहती है। उसी गली में दस घर छाेड़कर नारायण सिंह का परिवार रहता है। शाइना गर्ग वर्क फ्रॉम होम करती है। बताया जा रहा है कि नारायण सिंह की पत्नी देर रात उनके घर के बाहर जोर-जोर से मोबाइल पर बात कर रही थी। शाइना ने उसे ऐसा करने से रोका तो दोनों में मामूली बहस हो गई। झगड़ा बढ़ा तो लोगों ने बीच-बचाव कर समझौता करवा दिया लेकिन अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे नारायण सिंह और उसकी पत्नी आए और उसको बाहर बुलाया। नारायण सिंह ने उनके घर के बाहर पड़े दो ईंट उठाए और शाइना गर्ग के सिर पर दे मारा।
जब शाइना के पिता सीता राम बचाव में आए तो उनको भी पीटा। लोग इकट्ठा हुए तो नारायण सिंह और उसकी पत्नी मौके से भाग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और शाइना को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनके बयान दर्ज किए गए। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें