फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरटोपोलिस परियोजना : पंजाब कृषि विवि की टीम देगी जानकारी लेगी सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने एयरटोपोलिस परियोजना के विस्तार की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। अथॉरिटी ने इस परियोजना के दूसरे चरण के तहत आठ गांवों की कुल 3537 एकड़ जमीन को अधिग्रहित करने की तैयारी शुरू कर दी है। गमाडा ने अब धारा-5 के तहत संबंधित सामाजिक प्रभाव आकलन का अध्ययन कराने की घोषणा की है। सामाजिक प्रभाव आकलन अध्ययन की जिम्मेदारी पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की टीमें 10 से 12 नवंबर तक संबंधित गांवों का दौरा कर लोगों को परियोजना के बारे में जानकारी देगी। ग्रामीणों और भूस्वामियों से इसके प्रभाव के बारे में सुझाव लेंगी। इस जमीन पर छह नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे, जो भविष्य में न सिर्फ निवेश के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे, बल्कि मोहाली को उत्तर भारत का प्रमुख शहरी और औद्योगिक हब बनाने की दिशा में अहम साबित होंगे। सामाजिक प्रभाव आकलन अध्ययन की जिम्मेदारी पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना को सौंपी गई है। विश्वविद्यालय की टीमें 10 से 12 नवंबर तक संबंधित गांवों का दौरा कर लोगों को परियोजना के बारे में जानकारी देंगी।
ग्रामीणों व भूस्वामियों से इसके प्रभाव के बारे में सुझाव लेंगी। यह जमीन भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के तहत 2021 में किए गए संशोधनों के अनुसार अधिग्रहित की जा रही है। इस संबंध में गमाडा धारा-4 के तहत अधिसूचना पहले ही जारी कर चुकी है। उक्त जानकारी एलएसी गमाडा संजीव कुमार ने दी।
विज्ञापन


गमाडा के कलेक्टर ने 14 अक्टूबर को गांव बड़ी, बाकरपुर, किशनपुरा, छत्त, पत्तों, कुरड़ी, सियाऊ और मटरां के सरपंचों को लिखे पत्र में यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि गांवों में आने वाली टीमों के बारे में धार्मिक स्थलों को सूचित किया जाए और इस संबंध में पत्र की एक प्रति सार्वजनिक स्थानों पर चिपका दिए जाएं ताकि लोग समय पर वहां पहुंचकर अपने सुझाव दे सकें और सेक्टरों के विस्तार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। 10 नवंबर को विश्वविद्यालय की टीम सुबह 11 बजे बड़ी, 12 बजे बकरपुर, 3 बजे किशनपुरा और 4 बजे छत गांवों के गुरुद्वारों में पहुंचकर लोगों के विचार सुनेगी।

सरपंच ग्रामीणों से विचार-विमर्श में व्यस्त
गांवों के सरपंचों ने बताया कि वे जमीन मालिकों और गांव के निवासियों से विचार-विमर्श कर रहे हैं। सभी आठ गांव मिलकर निर्णय लेंगे और अपने सुझाव देंगे। इन गांवों ने पहले सरकार की नई लैंड पूलिंग नीति का कड़ा विरोध किया था। इसे बाद में निरस्त कर दिया गया था।

एयरटोपोलिस परियोजना क्या है
एयरटोपोलिस परियोजना को गमाडा ने चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित और आधुनिक तरीके से विकसित करने के लिए शुरू किया था। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य हवाई अड्डे से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों को गति देना और आसपास के इलाकों को उच्च स्तरीय बुनियादी ढांचा देना है। पहले चरण में विकसित की गई एयरोसिटी, आईटी सिटी और मेडिसिटी पहले से ही निवेशकों के बीच लोकप्रिय है। अब गमाडा इस सफलता को अगले चरण में ले जाते हुए एयरटोपोलिस परियोजना का दायरा बढ़ा रहा है, ताकि अधिक क्षेत्र में संतुलित विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें