फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हरकत में आया प्रशासन, कांसल सुखना एनक्लेव में अवैध निर्माण पर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। कांसल सुखना एनक्लेव में आवासीय प्लॉट पर व्यावसायिक ढांचे के अवैध निर्माण को लेकर लंबे समय से कार्रवाई की मांग की जा रही थी। इस संबंध में पीएस भिंडर समेत अन्य निवासियों ने 28 सितंबर और 26 दिसंबर को डीसी मोहाली को ईमेल भेजकर अवैध निर्माण पर रोक लगाने की अपील की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और निर्माण कार्य बिना रोक-टोक जारी रहा।
विज्ञापन

निवासियों की इस गंभीर समस्या को अमर उजाला ने अपने मोहाली संस्करण में 31 दिसंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। इसके तुरंत बाद नयागांव नगर परिषद ने अवैध व्यावसायिक निर्माण को रोकने के लिए मौके पर नोटिस चस्पा कर कार्रवाई शुरू की।
सुखना एनक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन कांसल के अध्यक्ष पीएस भिंडर ने बताया कि नगर परिषद की यह कार्रवाई दिनांक 12.12.2025 को पिछली तारीख से दर्ज की गई है, जिसके कारण प्रशासन ही बेहतर तरीके से जानता है। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें