फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ग्रीन कॉरिडोर से बड़ी रफ्तार, निगम का रकबा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। साल-2025 में मोहाली ने विकास के कई सोपान तय किए हैं। इसमें सड़क, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार से जुड़े कई प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं। इन प्रोजेक्टों के पूरा होने से जहां आवागम सुगम हुआ। स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट पूरे होने से लोगों को इलाज में सुविधा हुई। नए मार्ग खुले और कई अधूरी परियोजनाएं पूरी होने से लोगों का जीवन सुगम हुआ। कुल मिलाकर 2025 मोहाली के लिए बदलाव और विकास का साल रहा। इससे शहर को नई दिशा और पहचान दी।
विज्ञापन


पंजाब का पहला अत्याधुनिक एसटीपी
जुलाई 2025 में मोहाली ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। सेक्टर-83 में 145.26 करोड़ रुपये की लागत से बने 15 एमजीडी क्षमता वाले आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) शुरू हुआ। इस प्लांट में उन्नत पोषक तत्व निष्कासन और अल्ट्रा फिल्ट्रेशन टर्शियरी ट्रीटमेंट की सुविधा है। यह पंजाब में अपनी तरह का पहला प्लांट है, जो पानी को इस हद तक साफ करता है कि उसका दोबारा उपयोग किया जा सके।

नगर निगम का विस्तार
नगर निगम की सीमाएं लगभग दोगुनी हो गईं। एरोसिटी, आईटी सिटी और सेक्टर-81 से 95 समेत 14 गांवों को निगम के दायरे में लाया गया।

ग्रीन कॉरिडोर और सड़कें
आईटी सिटी से कुराली तक ग्रीन कॉरिडोर की शुरुआत हुई। इससे यातायात सुगम हुआ लोगों को जाम से भी निजात मिली।

ट्रैफिक मैनेजमेंट
6 मार्च को 21.6 करोड़ रुपये की लागत से सर्विलांस और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम चालू हुआ। इससे ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया शुरू हुई।

बिजली सुधार :
जिले में 728 करोड़ रुपये का पावर आउटेज रिडक्शन प्लान लागू किया गया। मोहाली को पीएसपीसीएल के नए ईस्ट जोन का मुख्यालय बनाया गया, जिससे बिजली की ट्रिपिंग और वोल्टेज की समस्या में सुधार हुआ।
विज्ञापन




स्वास्थ्य क्रांति
सरकारी अस्पताल में लीवर ट्रांसप्लांट की सर्जरी से चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांति हुई है। 27 नवंबर को पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज में पहला सफल लीवर ट्रांसप्लांट हुआ। यहां 175 बेड का पेशेंट केयर ब्लॉक भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें