मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की अतिरिक्त पंजाबी भाषा की परीक्षा की सारणी सोमवार को जारी कर दी। बोर्ड के सचिव मोहम्मद तैय्यब ने बताया कि परीक्षा 29 और 30 जनवरी को आयोजित की जाएगी। पंजाबी-ए का पेपर 29 जनवरी व पंजाबी-बी का पेपर 30 जनवरी को होगा। परीक्षा के लिए फार्म बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
17 जनवरी 2020 तक फार्म सेक्शन परीक्षा शाखा दसवीं से हासिल किए जा सकते हैं। परीक्षा के लिए रोल नंबर ऑनलाइन 24 जनवरी तक जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने परीक्षा देने वाले आवेदकों को हिदायत दी है कि परीक्षा फार्म जमा करवाने के समय अपना दसवीं का असली सर्टिफिकेट, फोटो पहचान पत्र व उनकी प्रमाणित प्रतियां साथ लेकर आएं।