फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चकमा देकर पुलिस हिरासत से हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस हिरासत में से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए लाई थी, इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बुधवार देर शाम तक पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही थी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बीते मंगलवार को नजदीकी गांव हरिपुर हिंदुआ में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में उसके पड़ोसी युवक अजय के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। पीड़ित लड़की के मुताबिक आरोपी उसके साथ लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। इसका खुलासा उस समय हुआ जब लड़की 6 महीने की गर्भवती हो गई। लड़की ने मंगलवार को राखी के दिन अपनी मौसी से पेट में दर्द होने की शिकायत की। इस पर परिवार ने लड़की की डाक्टरी जांच करवाई तो सामने आया कि वह गर्भवती है।
परिवार के पूछने पर लड़की ने बताया कि उसका पड़ोसी युवक बीते लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इस पर परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी अजय कुमार खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस की टीम दोपहर करीब सवा दो बजे आरोपी का मेडिकल करवाने के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी अचानक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी युवक पीड़ित लड़की के पिता के साथ ही एक निजी कंपनी में काम करता था।
थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी के साथ मेडिकल करवाने के लिए डॉक्टर के पास जाने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी बाथरूम में जाने का बहाना बनाकर वहां से फरार हो गया। आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें