मोहाली। जिला अदालत में दुष्कर्म के मामले में हुई सुनवाई के दौरान एक आरोपी को बरी कर दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विक्रांत कुमार की अदालत ने आरोपी सुरेंदर को बरी कर दिया। वह पॉक्सो और दुष्कर्म के मामले में आरोपी था। 24 जून 2023 को जीरकपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी।
सुरेंदर को 26 जून को गिरफ्तार किया गया और तीन दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर रखा गया। सुरेंदर पीड़िता की मां के साथ लिव-इन में रह रहा था। जब वे साथ रह रहे थे, तभी उसकी मां ने यह दावा करते हुए मामला दर्ज कराया था कि सुरेंदर ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हो गई। हालांकि, बचाव पक्ष के वकील हिमांशु शर्मा और निशांत पुंडीर ने अदालत को बताया कि यह एक झूठा मामला है। संवाद