फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर सड़क हादसा, पांच लोग जख्मी

Sat, 28 May 2016 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालड़ू में अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर वीरवार रात लैहली के पास हुए हादसे में कार की चपेट आकर पांच लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया। जांच अधिकारी राज सिंह ने बताया कि वीरवार रात करीब 9 बजे अंबाला की ओर से आ रही एक पोर्श कार लैहली मोड़ पर सड़क पार कर रहे बाइक से टकरा गई। इसके बाद कार सड़क किनारे सवारियां उतार रहे एक टाटा मैजिक से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार बलबीर सिंह छड़बड़ नंगल समेत टाटा मैजिक सवार गुलजार सिंह निवासी सरसीनी, इरीश वर्मा निवासी जीरकपुर, राधेशाम निवासी अंबाला और एक अज्ञात व्यक्ति जख्मी हो गया। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी ले जाया गया, जबकि गुलजार एवं अज्ञात व्यक्ति को जीएमसीएच भेज दिया गया। पुलिस ने पोर्श कार के चालक खयूम अहमद निवासी दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें