फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार लोगों की मौत

Tue, 03 May 2016 11:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-94 तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। लेकिन, उससे पहले ही एक मौत हो चुकी थी। जबकि, एक व्यक्ति को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर किया। इसके बाद उसे फिर से सोहाना के प्राइवेट अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन


जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना पुलिस ने बताया कि शंकर और उसका दोस्त मुकेश बाइक पर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। शंकर बाइक चला रहा था और मुकेश पीछे बैठा था। हादसे में शंकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। दोनों मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले थे, जबकि लखनौर में रह रहे थे। वह मजदूरी करते थे। पुलिस ने दोनों के शवों को अस्पताल में रखवा दिया है। उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें