मोरिंडा रोड पर बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के पास गांव चतामली निवासी धर्म सिंह साइकिल से जा रहा था। इस दौरान मोरिंडा की ओर जा रही प्राइवेट बस नंबर पीबी 11 बीयू 4595 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में धर्म सिंह गंभीर रूप में घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।