फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मेयर चुनाव से पहले आप का शक्ति प्रदर्शन, लंच में नहीं पहुंचे बागी पार्षद रामचंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेयर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बुधवार को लेक क्लब में अपने पार्षदों के लिए सामूहिक लंच का आयोजन कर एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। पार्टी नेतृत्व की ओर से बगावत कर डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन भरने वाले पार्षद रामचंद्र यादव को भी बुलाया गया था लेकिन उनका इंतजार ही होता रहा। हां-ना की स्थिति के बीच अंततः रामचंद्र इस आयोजन में नहीं पहुंचे। लंच के बाद पार्टी पार्षदों ने लेक में शिकारा सवारी कर सियासी गर्मी के बीच सुकून के पल भी बिताए। इस मौके पर आप के प्रभारी जरनैल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लंच में रामचंद्र के अलावा पार्षद जसबीर सिंह लाडी भी अनुपस्थित रहे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक लाडी पारिवारिक विवाह समारोह में व्यस्त होने के कारण शामिल नहीं हो सके। आप के अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने दावा किया कि पार्टी के सभी पार्षद एकजुट हैं और मजबूती से विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने भाजपा को नकार दिया था, लेकिन वह साम, दाम, दंड और भेद की नीति के जरिए सत्ता पर काबिज रहने की कोशिश कर रही है। वहीं बागी पार्षद रामचंद्र यादव ने कहा कि वे पार्टी के साथ हैं और मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर पद पर आप प्रत्याशी को समर्थन देंगे। हालांकि, डिप्टी मेयर पद पर स्वयं उम्मीदवार होने के कारण इस पद के लिए वे अपने पक्ष में ही वोट करेंगे। मेयर चुनाव में अब सभी की निगाहें रामचंद्र की भूमिका पर टिकी हुई हैं।




पार्टी बुलाती रही, नहीं आए रामचंद्र- आम आदमी पार्टी के लंच पर पर लेक क्लब पर पहुंचे पार्षद
- आप के अध्यक्ष ने कहा पार्टी के पार्षद एकजुट
- मेयर चुनाव में सभी की निगाहें पार्षद रामचंद्र पर होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के पार्षदों के लिए लेक क्लब पर दोपहर का भोजन की व्यवस्था की गई थी। आम आदमी पार्टी से बगावत कर डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन करनेवाले पार्षद रामचंद्र का भी इंतजार होता रहा। लेकिन हां और ना करते करते आखिरकार रामचंद्र यादव उस भोज में नहीं पहुंचे। भोज के उपरांत आप के पार्षदों ने शिकारा का लुत्फ उठाया। इस माैके पर आप के प्रभारी जरनैल सिंह भी उपथित रहे। उस भोज में रामचंद्र के अलावा एक और पार्षद जसबीर सिंह लाडी भी नहीं पहुंचे। लाडी अपने परिवार में शादी के कारण व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने बताया कि हम विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। भाजपा को लोगों ने नकार दिया था। लेकिन साम, दाम, दंड और भेद की नीति अपनाकर वे राज करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पार्षद एक जुट हैं।

मैं पार्टी के साथ हूं: रामचंद्र यादव
आम आदमी पार्टी के पार्षद और बागी नेता रामचंद्र यादव का कहना है कि वे पार्टी के साथ हैं। आम आदमी पार्टी के मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद पर पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन करेंगे। इसके अलावा डिप्टी मेयर पद पर मैं उम्मीदवार हूं इसलिए इस पद के लिए वोट स्वयं के लिए होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें