फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में नगर काउंसिल चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिला बहुमत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। नगर काउंसिल चुनाव में आज आम आदमी पार्टी का वर्चस्व रहा। शहर के कुल 19 वार्डों में से आम आदमी पार्टी के 12 वार्डों के उम्मीदवार जीते। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल के तीन, कांग्रेस और भाजपा के दो-दो उम्मीदवार जीत गए। वार्ड-19 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हरजीत कौर पहले ही विरोधियों के नामजदगी पत्र रद्द होने के कारण निर्विरोध चुनाव जीत चुकी थीं। 26 तारीख को 18 वार्डों के उम्मीदवारों के लिए वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन

वार्ड-1 दविंदर सिंह सैनी
वार्ड- 2 हरीश पाल
वार्ड-3 सुनीता रानी
वार्ड-4 भूपिंदर सिंह बंटी राना
वार्ड-5 मोनिका मोदगिल
वार्ड-6 मनीष कुमार
वार्ड-7 विपनदीप कौर
वार्ड-8 अजय कुमार
वार्ड-9 एकता शर्मा
वार्ड-10 भुपिंदर सिंह सैनी
वार्ड-11 किरन
वार्ड-12 भूपिंदर शर्मा
वार्ड-13 राधिका भल्ला
वार्ड-14 नरेश उपनेजा
वार्ड-15 आशू उपनेजा
वार्ड-16 रणजीत सिंह रेड्डी
वार्ड-17 गगनदीप कौर
वार्ड- 18 मंगा सिंह
वार्ड- 19
डेराबस्सी नगर काउंसिल की पूर्व प्रधान और आप की उम्मीदवार आशू उपनेजा और उनके पति नरैश उपनेजा ने 15 और 14 वार्डों में भाजपा के नेता मुकेश गादी और उनकी पत्नी ज्योति गांधी को हराया। इसी प्रकार नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान भूपिंदर सिंह सैनी ने अकाली दल की सीट पर अपने विरोधी उम्मीदवार को 743 वोटों की सबसे बड़ी बढ़त से हराया। नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने भी भाजपा की टिकट पर जीत हासिल की। वार्ड-5 में आप के उम्मीदवार पर बूथ कैप्चर करने के आरोप लगे थे पर वह इस वार्ड से तीसरे नंबर पर रहे और यहां से भाजपा की मोनिका मोदगिल ने जीत दर्ज की। कांग्रेस पार्टी की टिकट न मिलने पर एन मौके पर अकाली दल में शामिल हुई एकता शर्मा ने जीत हासिल कर सबको चौंका दिया।
विज्ञापन




कैप्शन — डेराबसी में चुनाव जीतने के बाद नरैश उपनेजा और उनकी पत्नी आशू उपनेजा जीत का जुलूस निकालते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें