फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सार्वजनिक स्थान पर नशा करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पब्लिक प्लेस पर नशा करने के आरोप में सोहाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जसकर्ण सिंह निवासी गांव कैलों सोहाना के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला एएसआई नवनीत सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। सोहाना थाने के एसएचओ ने कहा कि उनकी पार्टी रात करीब 8 बजे गांव कैलों में गश्त कर रही थी। उसी दौरान उन्हें जसकर्ण सिंह सार्वजनिक स्थान पर नशा करता मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और फेज-6 सिविल अस्पताल में उसका डोप टेस्ट करवाया जहां उसका रिपोर्ट पॉजीटिव आई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें