फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नौकरी से लौट रहे युवक को घेरकर पीटा, बाइक व एटीएम कार्ड लेकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नौकरी से घर लौट रहे युवक को चार लोगों ने पहले घेरकर बुरी तरह पीटा और बाद में जबरन उसका एटीएम पिन नंबर उगलावर खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए व फरार हो गए। यही नहीं आरोपियों ने फरार होने के लिए उसका बाइक भी छीन लिया। इस मामले में बलौंगी पुलिस ने चार लोगों पर स्नैचिंग, मारपीट, रास्ता घेरने व धमकाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों में से एक की पुलिस ने पहचान कर ली है। हमलावर बलौंगी आदर्श कॉलोनी का रहने वाला राजीव कुमार उर्फ बिल्ला है। राजीव कुमार ने अपने तीन साथियों सहित दशमेश नगर बलौंगी के रहने वाले विजय कुमार को घेरकर लूटा था। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी राजीव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके तीन अज्ञात साथियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विजय कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। 6 जनवरी को करीब साढ़े 7 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल पर काम से लौट रहा था। जब वह गुरुद्वारा साहिब बलौंगी के सामने वाली गली में पहुंचा तो चार व्यक्तियों ने उसे घेर लिया। चारों उसे पीटने लगे और उन्होंने उसका पर्स छीन लिया। उन्होंने उसका एसबीआई का एटीएम कार्ड निकाला और उसे जान से मारने की धमकियां देकर एटीएम पिन उगलवा लिया। आरोपी उसका मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए और बाद में उन्होंने खाते से 25 हजार रुपये भी निकाल लिए। उसने अगली सुबह बैंक जाकर खाता बंद करवाया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जिस एटीएम से आरोपियों ने पैसे निकाले वहां की सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो आरोपी राजीव की तस्वीर सामने आई। पुलिस ने ट्रैप लगाकर उसे काबू कर लिया और साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें