कुराली। पंजाब सरकार की ओर से महान योद्धा माई भागो और पंजाब की विरासत की झांकी निकाली जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि इसका चयन केंद्र सरकार की ओर से न करवाकर दिल्ली के परेड ग्राउंड में किया जाएगा। जगह न देने के बाद अब हर प्रत्येक जिले में इस झांकी की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। मोहाली के कुराली में पंजाब सरकार की इस झांकी की शुरुआत मंत्री अनमोल गगन मान के पिता जोधा सिंह मान के अतिरिक्त आप पार्षदों ने झंडी दिखाकर की।
इस मौके प्रवक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब की झांकी को जगह न देकर पंजाब के शूरवीरों का अपमान किया है। लेकिन पंजाब सरकार की ओर से इस झांकी की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को दिखाया जा रहा है, जो सरकार का अच्छा कदम है। इस मौके पर पार्षद बहादुर सिंह ओके ने कहा कि प्रत्येक जिले में झांकी को दिखाकर सरकार ने पंजाब के लोगों की भावनाओं की कदर की है। इसी दौरान गण्यमान्य व्यक्तियों और शहरवासियों ने पंजाब के योद्धाओं की झांकियों का स्वागत किया। इस मौके पर चेयरमैन हरीश राणा, पार्षद खुशवीर सिंह हैप्पी, नवदीप सिंह सैनी, डॉ. अश्वनी कुमार, पंकज कुमार, हरजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।