फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वीआईपी रोड पर पीजी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर स्थित दि आईकॉन पीजी में रहने वाले 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गरीश नायर के रूप में हुई है जो चंडीगढ़ में मार्केटिंग का काम करता था। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि युवक की मौत पेट में अल्सर फटने के कारण हुई है। बताया जा रहा है कि उसे कैंसर की बीमारी भी थी।
विज्ञापन


गरीश नायर पिछले एक महीने से वीआईपी रोड पर मकान नंबर-19 स्थित दि आईकॉन पीजी में रह रहा था। बीते दो-तीन दिनों से वह अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था। मकान मालिक को किराया लेना था लेकिन दो दिन से फोन कॉल का भी कोई जवाब नहीं मिल रहा था, जिससे उसे शक हुआ।
रविवार को मकान मालिक जब पीजी पहुंचा और काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया जहां कमरे के अंदर फर्श पर युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस का मानना है कि मौत करीब दो दिन पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन


एएसआई राज कुमार ने बताया कि मृतक के मुंह से खून की उल्टी होने के निशान मिले हैं, जिससे पेट के अल्सर फटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी तरह की साजिश या बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें