फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भरोसा जीतकर ठगे गहने, महिला मित्र सहित दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ विश्वासघात और गहनों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता रबीना (30 वर्ष) मूल निवासी जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) और हाल निवासी नाभा (पटियाला) ने थाना जीरकपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान विक्टोरिया सिटी स्थित शिवा एनक्लेव निवासी मोना पुरी और उसके साथी प्रदीप चौधरी उर्फ पिंटू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रबीना ने बताया कि वह 8 दिसंबर 2025 को नाक के ऑपरेशन के लिए पीजीआई अस्पताल गई थी। अस्पताल की ओर से ऑपरेशन की तारीख 11 दिसंबर तय की गई। ऑपरेशन से एक दिन पहले वह अपनी महिला मित्र मोना पुरी के पास विक्टोरिया सिटी रहने चली गई, जिसने उसे कहा कि उसे यहां से पीजीआई पास पड़ेगा। ऑपरेशन से पहले रबीना ने अपने कीमती गहने सोने की चेन, कानों के टॉप्स, तीन अंगूठियां, एक सोने का कड़ा, एक चांदी का कड़ा व अंगूठी सुरक्षा के लिए मोना पुरी को सौंप दिए, जिन्हें उसने अलमारी में रख दिया।

पीड़िता के अनुसार 16 दिसंबर को ऑपरेशन के बाद जब उसने गहने वापस मांगे तो मोना पुरी ने देने से इनकार कर दिया और चोरी की कहानी गढ़ दी। आरोप है कि गहनों की मांग करने पर उसे धमकियां भी दी गईं। डर के कारण रबीना ने 3 जनवरी को 112 नंबर पर कॉल की। पुलिस ने मोना पुरी और उसके साथी प्रदीप चौधरी उर्फ पिंटू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें