फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रही महिला को कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-79 में सोमवार को एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रही थी। उसी समय एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल फेज-6 पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान 42 वर्षीय सोनिया निवासी कुंभडा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक सोनिया के बेटे के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 व 106 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कार का नंबर नोट कर लिया गया है, चालक की तलाश जारी है। जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि रविवार रात सोनिया अपने बेटे के साथ गुरुद्वारा सिंह शहीदां माथा टेकने जा रही थी। रात करीब 8.40 पर वह मायो अस्पताल के पास से निकली और जैसे ही वह सेक्टर-79 की तरफ मुड़ी, पीछे आ रही हरियाणा नंबर की एक्सेंट कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसके बेटे ने राहगीरों की मदद से घायल सोनिया को अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी के अनुसार पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें