फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुरः छतबीड़ जू में व्हाइट टाइगर 'दिया' ने जन्मे चार शावक, दूध न मिलने से एक की मौत

Fri, 22 Nov 2019 10:51 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
छतबीड़ जू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छतबीड़ जू में 17 नंवबर को व्हाइट टाइगर ‘दिया’ ने छह साल बाद चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से एक शावक की बुधवार सुबह मौत हो गई। बता दें कि ‘दिया’ का जन्म भी छतबीड़ जू में ही हुआ था। छतबीड़ जू के रेंज ऑफिसर हरपाल सिंह ने बताया कि शावक की मौत का कारण पर्याप्त मात्रा में दूध न मिल पाने के कारण हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार रात को शावक की हालत बिगड़ने लगी तो तुरंत उसका इलाज शुरू किया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद तीन दिन के शावक का जू के डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद जांच के लिए शावक के अंगों का सेंपल लेकर यूपी स्थित लैब में जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें