फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक्टिवा सवार दो लोगों को टैक्सी ने मारी टक्कर, एक युवक को 400 मीटर तक घसीटते ले गया फिर कमर पर वाहन चढ़ाकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-76 में एक टैक्सी चालक ने रात को एक्टिवा सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक एक्टिवा सवार टैक्सी के आगे के एक पहिए में फंसकर करीब चार सौ मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान टैक्सी फुटपाथ से टकरा गई। इसके बाद चालक ने टैक्सी युवक की कमर पर चढ़ा दी। इसके बाद वह भाग गया। घायल युवक को राहगीरों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। युवक गंभीर रूप से घायल है। इस मामले में सोहाना पुलिस ने घायल चरनदीप सिंह निवासी देसू माजरा के बयान पर टैक्सी चालक जगतार सिंह निवासी गांव गुमटीकला दयालपुरा बठिंडा के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125, 324(4) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


चरनदीप सिंह ने बताया कि वह आईएनसी फेज-11 में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बीती रात वह अपनी कंपनी से छुट्टी करके एक्टिवा पर घर लौट रहा था। एक्टिवा उसका दोस्त रविंदर सिंह चला रहा था। वह जब 77/76 एयरपोर्ट लाइटों पर पहुंंचे तो एक टैक्सी चालक ने अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से उनके एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह टैक्सी के दाएं टायर के आगे फंस गया। चालक ने टैक्सी रोकने की जगह भगा दी। इस कारण वह कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। इसके बाद भी आरोपी ने टैक्सी नहीं रोकी। उसकी कमर पर चढ़ाकर फरार हो गया। उसके दोस्त ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें