फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पत्नी और दो साल की बच्ची संग जा रहे फौजी पर हमला, किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। बस स्टैंड पर पत्नी और दो साल की बच्ची के साथ जा रहे एक फौजी के साथ एक कार सवार युवक और उसकी मां ने मारपीट की है। इस हमले में फौजी की पत्नी और बच्ची को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने गांव भांखरपुर निवासी युवक और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान 24 साल के गुरप्रीत सिंह निवासी गांव भांखरपुर के रूप में हुई है
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुमित मोर ने बताया कि एस कृष्णा रेड्डी मूल निवासी ओडिशा, वर्तमान में एम्युनेशन डिपो दप्पर में तैनात हैं। पिछली शाम वे अपनी पत्नी और दो साल के बेटे संग डेराबस्सी किसी काम से आ रहे थे। मुख्य सड़क के किनारे पैदल चलते समय पीछे से आई कार के चालक ने उनकी गाड़ी के आगे कार घुमा दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक कार चालक ने बिना बात किए गाड़ी रोक दी और उतरकर गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हमलावर ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर और माथे पर वार कर गंभीर घायल कर दिया। जब फौजी की पत्नी हमलावर से छुड़ाने आई तो हमलावर युवक की मां ने उसकी पत्नी को धक्के मारे और उसके साथ भी मारपीट की। हमले में फौजी की पत्नी और 2 साल की बच्चे को भी चोटें लगीं। मौके पर भीड़ इकट्ठी होते देख हमलावर अपनी गाड़ी में सवार होकर भाग गया। घायल को डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लोगों ने आरोपी व उसकी कार की तस्वीर ले ली जिसके आधार पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर नौजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें