डेराबस्सी। गुरबख्श कॉलोनी निवासी विवाहिता ने रहस्यमयी परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतका दीपिका की मौत की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतका के पति अमित कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर डेराबस्सी अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसे दहेज के लिए तंग करता था।
कई बार समझाने की कोशिश की गई लेकिन हालात नहीं सुधरे। दीपिका ने भी कई बार अपने मायके वालों को इस बारे में बताया था, जिन्होंने कई बार दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नतीजा नहीं निकला। थाना प्रभारी डेराबस्सी सुमित मोर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।