मोहाली। फेज-3 इंडस्ट्रियल एरिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव सुनसान एरिया से मिला है। शव पूरी तरह से गला सड़ा था जिस कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
एसएचओ फेज-1 सुखवीर ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर एक चाय वाले ने सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके का मुआयना करवाया।
ड्यूटी अफसर एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। शव पर किसी तरह की कोई चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लगेगा।