फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हमले की आशंका में चली गोली, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आईटी सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते गांव पत्तों में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के बाहर हुए विवाद में फायरिंग की आवाज सुनाई दी। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अनिकेत नामक युवक मोहाली में रहता है और प्राइवेट नौकरी करता है। वह मंगलवार देर शाम अपना मोबाइल कहीं भूल गया था। यह मोबाइल गांव पत्तों के निवासी जसमेर सिंह को मिला। जसमेर ने अनिकेत के एक परिचित को फोन करके जानकारी दे दी कि मोबाइल उसके पास है और वह सुबह आकर इसे ले जा सकता है। अनिकेत रात को ही अपने पांच-छह साथियों के साथ ट्रैकिंग एप की लोकेशन देखते हुए गांव पत्तों पहुंच गया।
वह जिस लोकेशन तक पहुंचा, वहां जसमेर के भाई जसबीर सिंह का घर था। अनिकेत व उसके साथी देर रात जसबीर के घर का दरवाजा खटखटाने लगे। अचानक दरवाजा बजने से जसबीर घबरा गया और उसे लगा कि कोई हमला करने आया है। खतरे के संदेह होने पर उसने हवाई फायरिंग कर दी। इसी दौरान चली एक गोली अनिकेत को लग गई जिससे वह घायल हो गया। उसके साथी उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए। उधर, गांव के एक व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें