फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महिला झपटमार गिरोह का धावा, बस में चढ़ रही डिफेंस कर्मी से की हाथापाई, सोने का कड़ा छीनकर भागीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सिंहपुरा चौक पर शनिवार सुबह रक्षा सेवा में कार्यरत एक महिला कर्मचारी से सोने का कड़ा छीनने का मामला सामने आया है।वारदात के दौरान सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चौक पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही, लेकिन किसी ने पीड़िता की मदद नहीं की।बलटाना निवासी पूजा (38) रोजाना की तरह अपनी स्कूटी से सिंहपुरा चौक पहुंची। यहां से वह बस पकड़कर अंबाला स्थित अपने दफ्तर जाती है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे जैसे ही वह हरियाणा रोडवेज की बस में चढ़ने लगी, तभी एक अज्ञात महिला ने उन्हें पीछे से दबोच लिया। देखते ही देखते दो अन्य महिलाएं भी वहां आ गईं और पूजा के हाथ से करीब दो लाख रुपये कीमत का सोने का कड़ा छीनने लगीं। पीड़िता ने बहादुरी दिखाकर लुटेरी महिलाओं का काफी देर तक मुकाबला किया। इसी बीच एक युवक स्विफ्ट डिजायर कार (पीबी 11 2251) लेकर वहां पहुंचा। कार देखते ही महिलाओं ने पूजा को जोरदार धक्का दिया और उन्हें सड़क पर गिराकर कार में सवार होकर भाग गईं। पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।




मेरे संज्ञान में यह मामला अभी आया है। मैं इसे चेक करवाती हूं। यह सुनिश्चित करूंगी कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।- गजलप्रीत कौर, एएसपी, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें