फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पार्षदों का कार्यकाल खत्म होते ही सफाई व्यवस्था चरमराई, शहर में लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम के पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होते ही शहर की सफाई व्यवस्था गंभीर हो गई है। विभिन्न वार्डों में सफाई का काम लगभग ठप हो गया है। सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में बदबू और गंदगी के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। फेज-7 की पूर्व पार्षद अनुराधा आनंद, फेज 3बी2 के पूर्व पार्षद जसप्रीत सिंह गिल और फेज 2 की पूर्व पार्षद जसप्रीत कौर समेत कई पूर्व पार्षदों ने इस स्थिति पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि जैसे ही पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हुआ, वैसे ही सफाईकर्मी भी वार्डों से गायब हो गए। नियमित निगरानी और जिम्मेदारी तय न होने के कारण व्यवस्था पूरी तरह से बिखर गई है। पूर्व पार्षदों का आरोप है कि पहले वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग होती थी। लेकिन अब जिम्मेदारी तय न होने के कारण सफाईकर्मी अपनी ड्यूटी से बच रहे हैं। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जानबूझकर नहीं हो रही सफाई, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
फेज-7 से पूर्व पार्षद अनुराधा आनंद ने नगर निगम अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था जानबूझकर प्रभावित की जा रही है और बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। अनुराधा ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को फोन कर स्थिति से अवगत कराया, लेकिन उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में गंदगी बढ़ रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम में खुलेआम राजनीति चल रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें