फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर पुलिसकर्मी समेत दो पर दुष्कर्म का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना पुलिस थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। इसमें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर समेत दो लोग आरोपी हैं। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह व एएसआई सिकंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सोहाना थाने की पुलिस ने आरोपियों पर दुष्कर्म, पीछा करना व धमकियां देने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें एक आरोपी अमनदीप सिंह को पुलिस ने काबू कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी पुलिस मुलाजिम अभी तक फरार है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने इस संबंधी कैथल हरियाणा में पुलिस को शिकायत दी थी। कैथल थाने में आरोपियों पर जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद केस मोहाली शिफ्ट हुआ था। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2016 में झांमपुर निवासी अनमदीप सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों के प्रेम संबंध बने जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में शादी कर ली थी। इसी साल उसे पता चला है कि अमनदीप सिंह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद उसने बात करना बंद कर दिया, जिससे वह काफी टूट गई थी।
विज्ञापन

वहीं, इसके बाद उसने अपने पति के खिलाफ सोहाना थाने में 19 जुलाई को शिकायत दी थी। महिला ने बताया कि सोहाना थाने में उस समय तैनात एएसआई सिकंदर सिंह उनके केस को देख रहा था। सिकंदर सिंह ने उसे बयान दर्ज करने के लिए बुलाया। इस दौरान पुलिस मुलाजिम ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके चलते उसने थाने में जाना बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस मुलाजिम ने फोन करके उसे धमकाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें