फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: देह व्यापार चलाने के आरोप में महिला सहित तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर ब्लॉसम स्पा एंड सैलून में देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित तीन पर मामला दर्ज कर लिया है। जीरकपुर थाना पुलिस ने स्पा सेंटर संचालिका सहित अन्य लोगों को इमोरल ट्रैफिकिंग (प्रिवेंशन) एक्ट की धाराओं में नामजद किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। पुलिस को दी सूचना में बताया गया कि वीआईपी रोड स्थित ट्यूलिप प्लाजा के एससीओ नंबर-5 में चल रहे ब्लॉसम स्पा एंड सैलून की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा है। आरोप है कि वहां बाहर से युवतियों को रोजगार का झांसा देकर लाया जाता था।
विज्ञापन

फिर उन्हें देह व्यापार में धकेला जाता था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ कोहिनूर ढाबा, जीरकपुर के पास गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि स्पा सेंटर में आपत्तिजनक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस ने तुरंत रेड की योजना बनाई। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालिका सुमी राय निवासी दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) और पप्पू शाहू निवासी नारायणपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही स्पा सेंटर के अज्ञात मालिक को भी केस में नामजद किया है। रेड के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से कुछ युवतियों और युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें