फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाने पर इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली/जीरकपुर। मेजर की पत्नी की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाकर देने के मामले में पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह पर जीरकपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर गननदीप सिंह जीरकपुर थाने में एसएचओ रह चुके हैं। उन पर जीरकपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी रहते समय अपनी एक महिला दोस्त को इंडियन आर्मी में तैनात मेजर की पत्नी का मोबाइल का रिकॉर्ड निकलवाकर देने का आरोप है। हालांकि हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद इंस्पेक्टर गगनदीप पर कार्रवाई की गई है। हाईकोर्ट ने एसएसपी मोहाली को कार्रवाई के आदेश दिए थे। उससे था कि इंस्पेक्टर पर क्या एक्शन लिया गया है, इसकी स्टेटस रिपोर्ट भी दायर करने को कहा था। एसएसपी ने हलफनामा दायर कर कहा था कि इंस्पेक्टर गगनदीप पर डिपार्टमेंटल इंक्वायरी की जा रही है। वहीं, याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में कहा था कि पुलिस डिपार्टमेंट अपने इंस्पेक्टर को बचाने का प्रयास कर रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इस पर कोर्ट ने आदेश दिए कि इससे बढ़कर और क्या एक्शन लिया जा रहा है, यह अगली सुनवाई के दौरान बताया जाए। 1 अक्टूबर को अब मामले की सुनवाई होनी है। सुनवाई से पहले ही 29 सितंबर को थाना जीरकपुर में एसएचओ गगनदीप सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 199 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


जीरकपुर में रहने वाली महिला ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा था कि सेक्टर-85 वेव गार्डन निवासी जसमीत सिंह से 2012 में किसी कॉमन फ्रेंड के माध्यम से मिली थी। उनका दोस्तों का एक ग्रुप बन गया था। 2020 में जसमीत सिंह की शादी हुई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, कुछ साल बाद जसमीत की पत्नी उसके व जसमीत को लेकर आपत्तिजनक मैसेज व मॉर्फ फोटो भेजने लगी। उसने अपने मेजर पति से बात शेयर की। 2023 में जसमीत की पत्नी ने धमकी दी कि वह इन्हें वायरल कर देगी। अन्य दोस्तों रिश्तेदारों को भी ऐसे ही मैसेज भेजने लगी। शिकायतकर्ता ने कहा कि जसमीत की पत्नी ने एक दिन कॉल कर कहा कि उसकी सारी कॉल डिटेल, किस-किस से बात करती है, कहां जाती है, सब उसके पास है। हमने जांच शुरू करवाई तो पता चला कि जीरकपुर पुलिस स्टेशन में उस समय मौजूदा एसएचओ इंस्पेक्टर गगनदीप ने एक गलत एफआईआर में नंबर डालकर रिकॉर्ड निकलवाया और इसे जसमीत की पत्नी को दे दिया। परेशान होकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें