फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कंपनी संपत्ति हेराफेरी मामले में निदेशक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। निर्माण क्षेत्र से जुड़ी एलएसआर इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड की मशीनरी और अन्य संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री तथा कंपनी फंड में हेराफेरी के आरोप में आईटी सिटी थाना पुलिस ने कंपनी की निदेशक लवलीन धालीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत कंपनी के निदेशक एवं शेयरधारक अशोक कटारिया ने एसएसपी मोहाली को दी थी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, गांव कंडाला स्थित कंपनी वर्कशॉप में रखी भारी मशीनरी, स्क्रैप और अन्य कीमती सामान को वर्ष 2024 में कंपनी का नियंत्रण संभालने के बाद कथित तौर पर बेचा गया। आरोप है कि बिक्री से प्राप्त राशि कंपनी के खातों में जमा करने के बजाय निजी खातों में ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने करीब 5.45 करोड़ रुपये की संपत्ति की हेराफेरी का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में बैंक लेनदेन, ईमेल और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल के बाद अनियमितताओं के संकेत मिलने पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें