मोहाली। पराली जलाने के आरोप में मुख्य खेतीबाड़ी ऑफिसर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला आईटी सिटी थाने में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 के तहत दर्ज किया गया है। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी ने जिला स्तर पर बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से सूचित किया कि तहसील मोहाली के गांव सेखन माजरा में पंजाब रिमोट सेसिंग की ओर से भेजे धान की पराली को आग लगाने की सूचना मिली थी।
कलस्टर हेड अवतार सिंह और एएसआई आईटी सिटी मोहाली की पुलिस पार्टी को आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद आग लगने की जमीन की मलकीयत और खसरे की सूचना माल विभाग को भेजी गई है। इसके बाद अधिकारियों ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। संवाद