फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दिवाली की रौनक के बाद लगा गंदगी का ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दिवाली की रौनक के बाद मोहाली की सड़कों पर अब कूड़ा और गंदगी का अंबार दिखाई दे रहा है। शहर के कई इलाकों जैसे फेज-3बी1, फेज-3बी2, फेज-7, फेज-8, फेज-5, फेज-4, फेज-11, सोहाना, बलौंगी, मदनपुर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जहां कुछ दिन पहले बाजारों में दिवाली की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही थी, वहीं अब वही बाजार कचरे से पटे पड़े हैं। दुकानों के बाहर गिफ्ट रैपर, मिठाई के डिब्बे, पटाखों के अवशेष और पॉलिथीन बिखरे पड़े हैं। फेज-5 और फेज-3बी1 की मार्केट में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।
विज्ञापन




रोजाना बदबू और मच्छरों से हो रही परेशानी
लोगों ने बताया कि कई जगह से कूड़ा कई दिनों से नहीं उठाया गया है। इससे बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ गई है। सफाई के लिए नगर निगम ने कोई ठोस व्यवस्था नहीं की है। फेज-3बी1 के दुकानदार मोहित कुमार ने बताया रात के समय मार्केट की सफाई हुई लेकिन सुबह देखा कचरे का ढेर स्कूल की दीवार के पास जमा है। कचरा होने के कारण ग्राहक भी आने से कतराते हैं।



जगह-जगह सड़क के किनारे कूड़े के ढ़ेर लगे हैं। सफाई कर्मचारी इन्हें इकट्ठा करने के बाद यहीं छोड़ जाते हैं। यहां कुत्ते और आवारा पशु मुंह मारते रहते हैं। कचरा फैलने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है।-सुभाष कुमार
विज्ञापन


मदनपुर के पास चंडीगढ़ को जाने वाले रास्ते के पास कचरा बहुत बढ़ गया है। जेसीबी से कूड़ा उठता है, लेकिन आते-जाते लोग यहां कचरा फिर फेंक देते हैं। कई दिनों तक कचरा यहां सड़ता रहता है, बदबू आती है। आधी सड़क काे यह कचरा ही घेर लेता है। -नसरुल अली

त्योहारों पर शहर रोशनी से जगमगा रहा था, पर अब गंदगी ने सबकी चमक फीकी कर दी है। हमने कई बार खुद देखा है कि कभी तो सफाई कर्मचारी ही कूड़ा फेंक देते हैं। नगर निगम को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। -सागर

कई बार लोगों ने गंदगी के ढेरों को लेकर शिकायत की है, लेकिन कोई असर नहीं है। सफाई होती है फिर कचरे का ढेर लग जाता है। कई बार तो सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने की जगह वहीं गंदगी का ढेर लगाकर चले जाते हैं। -साहिल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें