फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सुंडरा गांव में गली में खेल रहे दो बच्चों को कार ने मारी टक्कर, दोनों घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव सुंडरा में गली में खेल रहे दो मासूम बच्चों को तेज रफ्तार कार के चालक ने कुचल कर घायल कर दिया। इसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों बच्चों को गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घायल बच्चे के पिता ने बताया कि उसका पांच साल का बेटा बादल एक और बच्चे के साथ गली में खेल रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार आई और उसके बेटे को बुरी तरह कुचल दिया। साथ में खेल रहा दूसरा बच्चा भी घायल हो गया। हादसे में उसके बेटे को सिर और पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि दूसरे बच्चे के सिर और चेहरे पर चोटें लगीं हैं। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां बादल को भर्ती कर दिया गया, जबकि दूसरे बच्चे को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
बच्चे के पिता ने बताया कि यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज तो कर ली है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है कि कार चालक खुलेआम घूम रहा है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोग इस दिल दहला देने वाली घटना पर रोष जाहिर कर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि लोगों की जान पर खतरा न बने। संपर्क करने पर थाना प्रभारी सुमित मोर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें