फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली का खंभा टूटकर कार पर गिरा, क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 स्थित एलआईजी के मकानों में दोपहर करीब डेढ़ बजे एक सूखे पेड़ की डाल टूटकर बिजली के तारों पर गिर गई। इस हादसे में बिजली का खंभा टूटकर पास खड़ी एक कार पर आ गिरा। इससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को दो दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक टूटे खंभे को मौके से नहीं हटाया है। कार मालिक, मकान नंबर 1416/22 निवासी प्रवीण कुमार गांधी ने बताया कि खंभा उनकी कार पर गिरने के बाद से वाहन उसी के नीचे फंसा हुआ है। उन्होंने कहा कि वे कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि वे अपने स्तर पर लोगों को बुलाकर खंभा हटवा लें, विभाग केवल बिजली आपूर्ति बंद करेगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि टूटे खंभे में बिजली आपूर्ति चालू है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र में बच्चों और राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है, इसलिए खतरा और बढ़ गया है। बिजली विभाग के एसडीओ सरबजीत सिंह ने बताया कि समय रहते पेड़ की डाल न काटने पर यह घटना हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मशीन मंगवाकर खंभा हटवा दिया जाएगा। पीड़ित ने खंभा तुरंत हटाने और कार के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें