फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: काम से घर लौटे व्यक्ति पर घर के बाहर चढ़ाई बाइक, अस्पताल में मौत

Fri, 24 Jan 2025 01:40 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो अज्ञात मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ किया मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव जगतपुरा में घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की जमीन पर गिरने से सिर में गहरी चोट लगी, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 44 वर्षीय राजिंदर सिंह निवासी गांव जगतपुरा के रूप में हुई है। इस मामले में सोहाना पुलिस ने मृतक की पत्नी मंजू के बयान पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106, 281, 125 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंजू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह मूलरूप से दिल्ली के फाटक बडवाला बलीमारन के रहने वाले हैं। काफी समय से वह जगतपुरा में रह रहे हैं। पति रजिंदर सिंह चंडीगढ़ सेक्टर-44 में कपड़े प्रेस का काम करता है। 21 जनवरी को पति रात को काम से घर लौटा और घर के बाहर खड़ा था। अचानक दो युवक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर आए, जिन्होंने उसके पति रजिंदर सिंह को चपेट में ले लिया। बाइक की टक्कर से रजिंदर जमीन पर गिरा और फुटपाथ पर सिर लगने से खून बहने लगा। वह बेहोश हो गया। शोर सुनकर वह घर से बाहर आई तो पति जमीन पर घायल हालत में गिरा था। इसी दौरान बाइक चालक वहां से फरार हो रहे थे। उसने उनकी बाइक का नंबर नोट किया और अपने पति को सिविल अस्पताल फेज-6 ले गई। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें