फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद मिला एक साल का वेतन

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Mohali
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सरकारी सुलभ शौचालय में काम करने वाले एक सफाई सेवक का वेतन का इंतजार करते देहांत हो गया। बाद में प्रबंधकों ने उसके परिवार वालों को एक साल का वेतन सौंपा। गांववासियों ने डिप्टी कमिश्नर को शिकायत देकर गांव कुंभड़ा के प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के पंच बलविंदर सिंह व अन्य ने डीसी को दी शिकायत में कहा है कि कुंभड़ा के वाल्मीकि मोहल्ले का निवासी शेर सिंह सुलभ शौचालय में सफाई सेवक था। वह काफी समय से गांव के शौचालय में काम कर रहा था। दूसरे शौचालय में भी एक सफाई सेवक तैनात है। गांव के प्रबंधक सुच्चा सिंह ने एक साल से इन्हें कोई वेतन नहीं दिया था। दोनों सफाई सेवक बीमार हो गए, पर उनके पास इलाज के भी पैसे नहीं थे। पंचायत मेंबरों के कहने पर भी प्रबंधक ने कार्रवाई नहीं की। एक मई को शेर सिंह की मौत हो गई तो लोगों में रोष फैल गया।
बीडीपीओ खरड़ को सूचना मिलने पर दो मई को दोनों मुलाजिमों का एक साल का वेतन 18-18 हजार रुपये दे दिया गया। लोगों में रोष है कि अगर यही वेतन पहले दे दिया जाता तो शेर सिंह का इलाज हो जाता, मौत की नौबत नहीं आती। उन्होंने डीसी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें