फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के प्रति सोच बदलने की जरूरत

Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
Mohali
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आज समाज को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने की जरूरत है। महिला का दर्जा सबसे ऊंचा है, इसलिए महिलाओं का मान-सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। यह विचार वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने मोहाली प्रेस क्लब द्वारा पैरागॉन स्कूल-71 में आयोजित महिला दिवस समागम में व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम यकीन करते हैं कि महिलाओं का रुतबा बड़ा है। पर इसे सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, उन्हें पूरा सम्मान देना चाहिए। परिवारों में भी उन्हें बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने दिल्ली गैंग रेप कांड की बात करते हुए कहा कि इसने देश के सभी वर्गों को शर्मसार किया। परंतु इस घटना के बाद समाज में एक चैतन्यता जरूर पैदा हुई। ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए प्रगतिशील समाज के निर्माण की जरूरत है।
सीपीएस निसारा खातून ने कहा कि लोगों को महिलाओं की अहमियत समझने की जरूरत है। वह जन्मदात्री और महान शक्ति है। वे किसी भी तरह से पुरुषों से पीछे नहीं हैं। समागम के दौरान गायिका डॉली गुलेरिया, महिला आयोग की चेयरपरसन परमजीत कौर लांडरां, अमनजोत कौर रामूवालिया, कुलवंत कौर शेरगिल, डॉ. उमा शर्मा, डॉ. सरबजीत कौर सोहल, जसविंदर कौर वालिया, जसवंत कौर, एआईजी हरप्रीत कौर को सम्मानित किया गया। मेहमानों ने क्लब का कैलेंडर रिलीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें