फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूली बच्चों का बैग होगा हल्का

Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
Mohali
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अब गवर्नमेंट स्कूलों में भी बढ़िया खिलाड़ी तैयार होंगे। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूलों में खेलों को जरूरी विषयों के रूप में पढ़ाया जा रहा है। वहीं, पहली बार बजट में 30 करोड़ रुपये स्कूली खेलों के लिए रखे गए हैं। यह जानकारी वीरवार को शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने दी। वह मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में जिले के साइंस टीचरों की वर्कशॉप में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

इस मौके पर मीडिया से बातचीत में शिक्षामंत्री ने बताया कि बच्चों के स्कूल बैग का बोझ खत्म करने के लिए शिक्षा विभाग का थिंक टैंक जुट गया है। सरकार विदेशों की तर्ज पर स्कूलों में पढ़ाई कराना चाहती है। वहीं, स्कूलों में अब कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूली खेलों के लिए अलग से एक डायरेक्टोरेट स्थापित किया जाएगा। जिसमें सारे स्कूल शामिल होंगे। मिडिल स्तर तक पीटी अध्यापक व उसके ऊपर डीपी अध्यापक अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही जिला स्तर पर विशेष कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे।
नकल रोकने के इंतजामों पर जताई संतुष्टि
बोर्ड परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए शिक्षा बोर्ड व शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई पर शिक्षामंत्री ने संतुष्टि जताई। उन्होंने बताया कि स्कूली परीक्षाओं के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। जिस अध्यापक की ड्यूटी एक बार लग गई। उसकी ड्यूटी काटी नहीं गई। इस बार बोर्ड व शिक्षा विभाग का भी बढ़िया तालमेल रहा है। जिससे नकल पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नकल पर पर और भी बेहतर तरीके से अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें