फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से लापता लड़का डेराबस्सी में मिला

Sun, 15 Jul 2012 12:00 PM IST
Mohali
विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। देहरादून के एक बैंककर्मी का लापता 16 साल का बेटा पुलिस को गांव मीरपुर स्थित एक फैक्टरी में कार्य करते हुए मिला। वह घर में झगड़ा होने पर गुस्से में करीब छह महीने पहले भाग आया था। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के जरिए लापता लड़के को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि नौवीं कक्षा का विद्यार्थी रजत शर्मा पुत्र गणेश शर्मा निवासी प्रेम नगर देहरादुन घर में झगड़ा होने के कारण गुस्से में बिना बताए घर से भाग गया था। काफी ढूंढने के बाद जब वह नहीं मिला, तो इसकी शिकायत परिजनों ने देहरादून पुलिस को दी। रजत को घर से गए 6 महीने हो गए थे। कुछ समय पहले उसने अपनी बहन से मोबाइल फोन पर बात करनी शुरू कर दी, लेकिन अपने रहने के स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। परिजनों ने पुलिस को मोबाइल नंबर दिया, जो पंजाब का पाया गया। उसकी लोकेशन डेराबस्सी के आसपास पाई गई। इसके बाद देहरादुन पुलिस ने डेराबस्सी पुलिस से संपर्क साधा, लेकिन इस दौरान रजत ने अपना नंबर बंद कर दिया था, जिस कारण पुलिस उस तक पहुंचने में नाकाम रही। इसके बाद रजत ने थोड़े दिन बाद दोबारा किसी अन्य नंबर से घर फोन किया। जिसकी मदद से पुलिस उसको ट्रेस कर उस तक पहुंच गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि रजत गांव मीरपुर के पास एक फैक्टरी में कार्य कर रहा था, जहां से बरामद कर उसको परिजनों के हवाले कर दिया।
00000
फोटो कैपशन-
लापता रजत को उसके परिजनों के हवाले करती पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें