फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अप्रैल से मॉडर्न ए-320 से चंडीगढ़ से दिल्ली तक भरें उड़ान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। एक अप्रैल से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 24 घंटे के लिए उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर एयर इंडिया ने चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच एक और फ्लाइट ऑपरेट करने की प्लानिंग की है। एक अप्रैल से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ट्राइसिटी के लोग दिल्ली के लिए मॉडर्न ए-320 एयरक्राफ्ट से उड़ान भर सकेंगे। इसमें ट्राइसिटी के लोगों को 162 सीटर एक और बड़ा जहाज मिल जाएगा। इसमें 150 इकोनॉमी और 12 बिजनेस क्लास की सीटें होंगी। चंडीगढ़ के स्टेशन मैनेजर माम राज जिंदल ने बताया कि यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 5:45 बजे निकलेगी और 6:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं वापसी में सुबह 7 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होगी जोकि 7:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


आज और कल एयर इंडिया की दो फ्लाइटें कैंसिल
एयर इंडिया ने एयर स्पेस उपलब्ध नहीं होने के चलते फ्लाइट संख्या 463 और 464 दिल्ली-चंडीगढ़ को 8 और 9 मार्च को बंद करने का फैसला किया है। यह फ्लाइट सुबह 7:20 बजे नई दिल्ली से चंडीगढ़ आती है और सुबह 8:05 बजे चंडीगढ़ से नई दिल्ली जाती है। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर माम राज जिंदल ने बताया कि जिन यात्रियों की बुकिंग थी, उन्हें पैसा रिफंड दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें