फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले दस सालों से चंडीगढ़ और जीरकपुर में लोगों को फ्री में योगा की ट्रेनिंग दे रही हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला दिवस:
विज्ञापन

जीरकपुर को योग के माध्यम से रोग मुक्त बनाएंगी नीनू
रोजाना सुबह-शाम पार्कों और सोसायटियों में लोगों को फ्री में योग क्लासेज के माध्यम से दे रही हैं योग की ट्रेनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। लोगों को योग के माध्यम से निरोग व स्वस्थ रखने के लिए नीनू सिंह ने योग कराने का संकल्प लिया है। नीनू ने बताया कि मानव के लिए योग अमूल्य औषधी है। वह रोजाना सुबह-शाम जीरकपुर के अलग-अलग पार्कों और सोसायटियों में लोगों को फ्री में योग क्लासेज के माध्यम से योग ट्रेनिंग दे रही हैं। इससे पहले वह चंडीगढ़ सेक्टर-32 और 46 स्थित पार्कों में महिलाओं को योग की ट्रेनिंग देती थीं। उन्होंने बताया कि जीरकपुर में आने के बाद उन्होंने संकल्प लिया है कि योग के माध्यम से जीरकपुर को वह रोग मुक्त बनाएंगी।
नीनू के अनुसार योग एक ऐसी आध्यात्मिक प्रक्रिया है जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ा जाता है। ऋषियों-मुनियों की उपज योग का महत्व वर्तमान युग में कई गुणा बढ़ गया है। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इंसान पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है। इस विकार से शरीर जर्जर होता जा रहा है। इन सबसे निजात पाने का तरीका योग है। कुछ देर के नियमित आसन हमें निरोगी तथा स्वस्थ बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल से फ्री में सिखा रही हैं योग
नीनू योग गुरु रामदेव की शिष्य हैं। वह दस साल से ट्राइसिटी की महिलाओं को फ्री में योग सिखा रही हैं। नीनू ने बताया कि वह हाउस वाइफ हैं। हेल्थ के प्रति शुरू से वह सजग रहीं। उनका मकसद है कि जहां वह रहें, वहां योग का प्रचार प्रसार हो और लोग योग के प्रति सजग हो सकें। उन्होंने बताया कि उन्होंने हरिद्वार से योग की ट्रेनिंग ली थी। अभी वह जीरकपुर में ग्रीन एनक्लेव, लौहगढ़ एरिया में लोगों को योग की ट्रेनिंग दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें