फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर के खिलाफ उतरे लोग, लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर के खिलाफ उतरे लोग, प्रदर्शन
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों ने बिल्डर पर सुविधाएं न देने के लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
माडर्न वैली के निवासियों ने शनिवार जिला कांग्रेस कमेटी की प्रधान स्वर्णजीत कौर के नेतृत्व में माडर्न वैली के एमडी संजीव सिंह के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर कॉलोनी निवासी मंजू देवी और मनदीप कौर ने बताया कि बिल्डर द्वारा कालोनी वासियों को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलोनीवासी खुद साफ सफाई करवाते हैं, लेकिन बिल्डर फिर भी उनसे पैसे मांगता है और कालोनी में रखे गए सिक्योरिटी गार्ड्स को पैसे देने के लिए भी कॉलोनीवासियों को कहा जाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलोनी वासी जब समस्याएं लेकर बिल्डर के पास जाते हैं तो वह उनकी सुनवाई नहीं करता। वह उनसे अभद्र व्यवहार करता है। उन्होंने बताया कि कालोनी में पीजी में रह रहे लड़के व लड़कियों से लोग बहुत परेशान हैं, लेकिन बिल्डर कोई कार्रवाई नहीं करता है। लोगों ने बताया कि जब माडर्न वैली में प्लॉट खरीदे थे तो बिल्डर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन अब बिल्डर वादों के अनुसार काम नहीं कर रहा। इस मौके पर लोगों ने जिला कांग्रेस कमेटी की प्रधान स्वर्णजीत कौर को एक मांग पत्र देकर कालोनी को नगर काउंसिल के अधीन कराने की मांग की। इस मौके पर स्वर्णजीत कौर ने कालोनीवासियों को आश्वासन दिया कि वह इस समस्या को लेकर नगर काउंसिल खरड़ के कार्यकारी अधिकारी से बात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है माडर्न वैली के एमडी का
माडर्न वैली के एमडी संजीव सिंह ने बताया कि कॉलोनी के हर घर से मेंटेनेंस के लिए 500 रुपये लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अक्तूबर महीने में माडर्न वैली सोसाइटी ने उन्हें केवल 30 हजार रुपये दिए थे। जो लोगों के सामने ही उन्होंने सिक्योरिटी गार्डों को वेतन के तौर पर दे दिए थे। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लोगों ने ही लड़के-लड़कियों को पीजी के तौर पर रखा हुआ है। उन्होंने यहां कोई भी पीजी केंद्र नहीं बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि वह लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं देने को वचनबद्ध हैं। यदि लोग समय पर उन्हें मेंटेनेंस चार्ज का भुगतान कर दें। इस अवसर पर कांग्रेस जिला जनरल सचिव मनप्रीत कौर, मनदीप सिंह, परमजीत सिंह, ऋषि कुमार, पलविंदर कौर, लखविंदर कौर, सुनीता, सुरजीत कौर और गुलशन कौर समेत बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद थे।

कैप्शन- माडर्न वैली के एमडी संजीव सिंह के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते कॉलोनीवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें